नारियल तोड़ने की मशीन बनाइए 10 लाख रुपये इनाम जीतिए!
राज्य के उद्योग मंत्री एलमाराम करीम ने यहां संवददाताओं के साथ बातचीत में मंगलवार को कहा कि यहां कुछ ऐसी मशीनें जरूर हैं जो गैर पेशेवर श्रमिकों को नारियल के पेड़ पर चढ़ कर नारियल तोड़ने में मदद करती हैं, लेकिन ये मशीनें उतना कारगर नहीं हो पाई हैं।
करीम ने कहा, "इसलिए हमने आह्वान किया है कि कोई व्यक्ति ऐसी मशीन तैयार कर दे जिससे जमीन से ही नारियल तोड़े जा सकें। जो भी व्यक्ति इस दिशा में काम करना चाहता है वह मशीन की एक डिजाइन जमा कराए। डिजाइन मंजूर हो जाने पर उसे मशीन के विकास के लिए 100,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।"
करीम ने कहा कि इस तरह की कोई मशीन बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होगी, क्योंकि इसकी मांग भी बड़े पैमाने पर होगी।
केरल में नारियल पेड़ के मालिकों के लिए सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि उन्हें नारियल के पेड़ पर चढ़ कर नारियल तोड़ने वाला पेशेवर व्यक्ति आसानी से नहीं मिल पाता है। जबकि हर 45 दिन पर नारियल की फसल तोड़ने की जरूरत होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications