सोनिया से कोई मतभेद नहीं : लालू
सोनिया से 30 मिनट की मुलाकात के बाद लालू ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमारे बीच मतभेद की सभी खबरें गलत हैं। जब कोई झगड़ा ही नहीं है तो फिर से मेलजोल बढ़ाने का सवाल कहां से उठता है।"
उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी के प्रति मेरे मन में अपार श्रद्धा है, जो हमेशा कायम रहेगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या आपको भी समाजवादी पार्टी (सपा) की तरह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को समर्थन देने का कभी मलाल नहीं हुआ तो इसके जवाब में लालू ने कहा, "समर्थन वापस लेकर समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता। मेरा लक्ष्य समर्थन वापस लेना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications