उड़ीसा में स्वाइन फ्लू के 2 मामले
भुवनेश्वर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के दो मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज कटक का और दूसरा राउरकेला का है।
राज्य से अब तक 27 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 17 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से दो में फ्लू की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री प्रसन्न आचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मरीजों के नमूने कोलकाता स्थित राष्ट्रीय हैजा एवं आंत्रशोथ रोग संस्थान भेजा गया था। वहां से फोन पर हमें यह जानकारी मिली है।
कटक में श्रीराम चंद्र भजन मेडिकल कालेज और अस्पताल में मरीज को 13 अगस्त को भर्ती किया गया था। वहीं दूसरा मरीज राउरकेला में इस्पात जनरल अस्पताल में 14 अगस्त को भर्ती कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications