आसियान समझौते पर चर्चा करेगी मंत्रिमंडलीय उपसमिति : एंटनी
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली समिति कृषि क्षेत्र पर पड़ने वाले एफटीए के प्रभाव का अध्ययन करेगी। समिति में एंटनी के साथ ही प्रवासी मामलों के मंत्री व्यालार रवि भी शामिल हैं।
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे एंटनी ने संवाददाताओं से कहा, "समिति राज्य सरकार और सभी संबंधित पक्षों से चर्चा करेगी, इस बारे में चिंता मत करिए।"
उल्लेखनीय है कि इस समझौते पर 13 अगस्त को बैंकाक में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और आसियान के वाणिज्य मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए थे।
शुल्क मुक्त आयात से कृषि उत्पादों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के कारण इस समझौते की आलोचना हो रही है।
केरल के मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन पहले ही कह चुके हैं कि केंद्र सरकार ने राज्य की चिंताओं की उपेक्षा की है और एफटीए से राज्य के कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications