Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार से

बीएसएनएल यूनियन के महासचिव वी.ए.एन. नंबूदरी के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को 30 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है जबकि अधिकारियों को 60-70 फीसदी तक बढ़ोतरी दी गई है।

नंबूदरी ने कहा, "हम वेतन में बेहतर बढ़ोतरी चाहते हैं और वेतन पुनरीक्षण की अवधि घटाकर पांच वर्ष करने की मांग करते हैं।"

उन्होंने कहा कि हड़ताल में बीएसएनएल की सात यूनियन हिस्सा लेंगी जिसमें गैर अधिकारी वर्ग के 150,000 कर्मचारी हिस्सा लेंगे। हड़ताल 19 अगस्त को मध्यरात्रि में शुरू होगी और यह 20 अगस्त की दोपहर को समाप्त होगी।

यूनियन ने दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल में पांच से 10 वर्षो से कार्यरत 4,000 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी की है।

नंबूदरी ने कहा, "वे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर कर्मचारियों को नियमित करने से इंकार करते रहे हैं जबकि अन्य सार्वजनिक उपक्रम और सरकारी विभागों ने लगातार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया है।"

इस बीच दूरसंचार विभाग से प्रतिनियुक्त किए गए बीएसएनएल के 10,000 इंजीनियरों ने कंपनी में समावेश करने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

इस मुद्दे पर प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+