भाजपा को संतुलन कायम करना चाहिए : भागवत
भागवत ने 'टाइम्स नाउ' समचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, पार्टी को (लोकसभा)चुनावों के परिणामों से जबरदस्त झटका लगा। "यह(लोकसभा चुनाव परिणाम) अप्रत्याशित था और इससे पार्टी में अस्थिरता आई...अब पार्टी को जल्दी से अपना संतुलन फिर से कायम करना होगा।"
भागवत ने कहा कि भाजपा नेताओं को चिंतन बैठक में इस विषय पर मिलकर विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि पार्टी के मौजूदा हालात तथा लोकसभाचुनावों में पार्टी की हार के कारणों के विश्लेषण के लिए शिमला में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तीन दिवसीय चिंतन बैठक आरंभ हो रही है।
पार्टी में युवा नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह एक सार्वभौमिक नियम है कि युवा पीढ़ी, पुरानी पीढ़ी का स्थान लेती है। यह कब, कहां और कैसे होना है, इस बारे में भाजपा को फैसला करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications