पाकिस्तान में बैतुल्लाह महसूद का साथी गिरफ्तार (लीड-1)

इस्लामाबाद, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना बैतुल्लाह महसूद के प्रमुख साथी मौलवी उमर को गिरफ्तार किया है।

समझा जाता है कि महसूद इस महीने के आरंभ में संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा जा चुका है।

आधिकारिक और खुफिया सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि उमर को सोमवार रात अफगान सीमा के समीप मोहम्मद कबायली एजेंसी क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। वह उस समय अपने दो साथियों वाहिद गुल और हामिद गुल के साथ कार में सफर कर रहा था। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।

उमर को खोज निकालने में कबायलियों ने पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कांस्टेबुलरी की मदद की। उसका नाम उस समय सामने आया था जब उसने खुद को टीटीपी का प्रवक्ता बताते हुए पत्रकारों को फोन कर कई आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

फ्रंटियर कांस्टेबुलरी ने उमर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि मोहम्मद एजेंसी क्षेत्र में तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है।

सेना के सूत्रों ने भी उमर की गिरफ्तारी का दावा करते हुए कहा है कि उसे पूछताछ के लिए गुप्त स्थान पर ले जाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+