शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 250 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 250.34 अंकों (1.69 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,035.26 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,134.51 के ऊपरी और 14,740.26 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 39.12 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 71.0 अंकों (1.6 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,458.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,491.45 के ऊपरी और 4,372.65 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 1.60 अंक की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 111.04 अंकों (2.06 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,496.55 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 129.83 अंकों (2.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,341.45 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स, सीजी), रियल्टी, धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
पूंजीगत वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 3.64 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.39 प्रतिशत, धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.30 प्रतिशत और ऊर्जा कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1741 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि और 896 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications