गुस्से में पत्नी की नाक काट डाली
रायसेन के कोतवाली के थाना प्रभारी के.एस. कल्चुरी ने आईएएनएस को बताया कि सर्राफा बाजार में रहने वाले कल्याण सिंह दागी का अपनी पत्नी उमा बाई से अरसे से विवाद चल रहा था। मंगलवार को बहस के दौरान कल्याण ने गुस्से में आकर उमा की नाक पर चाकू से वार कर दिया।
कल्चुरी ने कहा कि इस घटना के बाद कल्याण फरार है। उन्होंने कहा कि कल्याण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications