बिहार में स्वाइन फ्लू से आईएएस अधिकारी पीड़ित
यादव ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि विशेष सचिव ए़ एस़ मैथ्यु के रक्त के नमूने की जांच 13 अगस्त को दिल्ली के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) में करायी गई थी। जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि मैथ्यु कुछ दिन पूर्व निजी कार्य से लंदन गए हुए थे, जहां से वह पिछले सप्ताह लौटे हैं।
यादव के अनुसार मैथ्यु का इलाज चल रहा है तथा एक सप्ताह के अंदर उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications