प्रतिकूल परिस्थितियों में अधिक मीथेन उत्सर्जित करते हैं पौधे

कैलगरी विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार पौधे तापमान बढ़ने,सूखा और पराबैंगनी-बी विकिरण जैसे पर्यावरणीय कारकों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। यह देखा गया है कि इससे मीथेन का उत्सर्जन बढ़ता है।

इस अध्ययन को ऑनलाइन फिजियोलॉजिया प्लांटेरम में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन के अनुसार मीथेन एक बहुत शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है जिसमें तापमान को रोकने की क्षमता कार्बन डाइआक्साइड से 23 गुना अधिक है।

एम.कादरी के साथ शोध पत्र लिखने वाले कैलगरी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेविड रीड ने अपने अध्ययन में बीन,सूरजमुखी,मटर,सरसों जौ और गेहूं के पौधों को शामिल किया।

उन्होंने चेतावनी दी है कि ग्लोबल वार्मिग में मीथेन की तुलना पूर्वानुमानों की तुलना में कहीं अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+