खराब मानसून से प्रभावित हो सकता है आर्थिक विकास : अहलूवालिया
यहां एक सम्मेलन के दौरान अहलूवालिया ने संवाददाताओं को बताया, "सूखे की वजह से विकास के अनुमानों में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन हमारे पास महंगाई से निपटने के लिए खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है।"
सरकार अब तक देश के 626 जिलों में से 177 को अकालग्रस्त घोषित कर चुकी है।
इससे पहले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों की बैठक के बाद कहा था कि उन्हें चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की विकास दर छह प्रतिशत रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications