पारिवारिक झगड़ों से बच्चों को सिर दर्द का खतरा

ओहियो के क्लीवलैंड क्लीनिक की जेनिफर गैसमान सहित अध्ययन के अन्य सहलेखकों ने कहा कि पूरी दुनिया के 30 प्रतिशत बच्चे सप्ताह में कम से कम एक बार सिर दर्द की शिकायत करते हैं।

'बच्चे,किशोर और सिर दर्द' नामक इस विशाल अध्ययन में वर्ष 2003 से 2006 के दौरान चार चरणों में आंकड़ों का संग्रह किया गया।

अध्ययन के अनुसार सप्ताह में कम से कम एक बार पारिवारिक झगड़े को देखने वाले बच्चों में सिर दर्द का खतरा 1.8 गुना अधिक होता है।

अवकाश के समय की कमी का भी बहुत महत्व है और वे बच्चे जो खुद के लिए कम समय निकालते हैं, उनमें सिर दर्द का खतरा 2.1 प्रतिशत होता है।

बच्चों के सिर दर्द की शिकायत करने के समय अभिभावकों का व्यवहार भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अभिभावकों के रुखे व्यवहार से बच्चों में सिर दर्द का 2.5 गुना बढ़ जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+