ग्रामीण बैंकों को पूंजी उपलब्ध कराएगी सरकार
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी)के प्रमुखों की एक बैठक के मौके पर वित्त मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "गैर निष्पादित संपतियों के स्तर पर आरआरबी का प्रदर्शन ठीक है। हम 2010 तक ग्रामीण बैकों को लाभ में देखना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि नई पूंजी उपलब्धता और ग्रामीण बैंकों की अन्य मांगों पर विचार के लिए सरकार एक समिति का गठन करेगी।
उन्होंने कहा कि इन बैंकों को नई पूंजी उपलब्ध कराने से वर्ष 2009-10 के कृषि लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।
मुखर्जी ने कहा कि ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों ने उनसे वादा किया है कि वे चालू वित्त वर्ष में कृषि लक्ष्य को हासिल करेंगे।
बहरहाल मुखर्जी ने कहा कि किसानों के कर्ज की माफी का कोई नया प्रस्ताव नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications