बांग्लादेश में 5 भारतीय अलगाववादी गिरफ्तार

खागड़ाचारी इलाके में सोमवार को बांग्लादेशी सेना और पुलिसकर्मियों के संयुक्त अभियान के दौरान पांच भारतीय अलगाववादी पकड़े गए। माना जा रहा है कि ये असम में सक्रिय अलगाववादी गुट नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सदस्य हैं।

गिरफ्तार विद्रोहियों की पहचान ओवाधीश नारजारी, पबित्र गोवारी, धीरेन खाकोरी, जोनाथा बासुमोथारी और प्रदीप के रूप में हुई। इन सभी को देश में गैर कानूनी तरीके से दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने मंगलवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की। दिघीनाला पुलिस स्टेशन के अधिकारी सुवाश चंद्र पॉल ने गिरफ्तार किए गए लोगों को एडीएफबी का अलगाववादी करार दिया।

भारत शुरू से ही आरोप लगाता रहा है कि अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रमुख और उसके परिजन बांग्लादेश में हैं और इस संगठन के सदस्य असम में हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+