पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में नक्सलियों ने किया बंद
इस बंद को 'पुलिस के अत्याचार के खिलाफ लोगों की समिति' (पीसीएपीए) का भी समर्थन हासिल है। पीसीएपीए लंबे समय से लालगढ़ से पुलिस बलों को हटाने की मांग भी कर रही है।
पीसीएपीए के नेता छत्रधर महतो ने कहा, "बंद के आह्वान का हम समर्थन कर रहे हैं। हम लालगढ़ से जल्द से जल्द पुलिस बलों को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वहां नक्सलियों के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है।"
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुरजीत कार पुराकायस्थ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जिन तीन जिलों में नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है वहां अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications