भाजपा की चिंतन बैठक के लिए तैयार है शिमला

बैठक में लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, जसवंत सिंह, मुरली मनोहर जोशी सहित भाजपा के 25 वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।

चिंतन बैठक के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल पीटरहॉफ को बुक किया गया है। शहर के मध्य में बसा यह होटल राज्य विधानसभा के नजदीक है।

भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष खीमी राम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि केंद्रीय नेताओं के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आडवाणी, राजनाथ, जसवंत सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की शाम को ही शिमला पहुंच जाएंगे जबकि शेष नेता बुधवार सुबह पहुंचेंगे।

शिमला के पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने कहा कि अधिकतर नेता जुब्बारहट्टी हवाईअड्डे पर उतरेंगे और वहां से वे सीधे बैठक स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, "इसके मद्देनजर हमने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।"ं

इस बीच, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार, हरियाणा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे को लेकर उठे विवाद पर भी चर्चा हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+