असम के राज्यपाल सिब्ते रजी को इस्तीफा देने को कहा गया
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि रजी फिलहाल दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने अपना पद छोड़ने के लिए समय मांगा है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले दिनों झारखंड में रजी के दो सहयोगियों के मकानों पर छापेमारी की थी। दोनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे समय से सीबीआई के निशाने पर हैं।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उनके बारे में असम में कोई शिकायत नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications