दिल्ली में ऑटो हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

दिल्ली में 55,000 से अधिक ऑटो रिक्शा की हड़ताल पर चले जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल में 'भारतीय तिपहिया चालक संघ' के बैनर के तले 18 संघ शामिल हैं। कई ऑटो चालकों को जबरन भी हड़ताल में शामिल किया गया है।

पूर्वी दिल्ली के एक ऑटो चालक सलीम अब्बास ने बताया, "मैं किसी भी संघ का सदस्य नहीं हूं लेकिन कुछ ऑटो चालक मुझे जबरन हड़ताल में शामिल कर रहे हैं। शामिल नहीं होने पर वे ऑटो को क्षति पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं।"

सोमवार को भारतीय तिपहिया चालक संघ के सदस्यों और दिल्ली सरकार के बीच हुई बातचीत सफल नहीं रही, जिसके बाद संघ ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

भारतीय तिपहिया चालक संघ के अध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत ने आईएएनएस से कहा, "हमारी हड़ताल जारी रहेगी। यदि दिल्ली सरकार हमारी समस्याओं को नहीं सुनती है तो आगे की रणनीति पर फैसला करने के लिए हम शाम में बैठक करेंगे।"

दूसरी ओर दिल्ली के परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को कहा था कि सरकार निर्धारित मानदंडो से कोई समझौता नहीं कर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+