भारत-पाक सीमा से 125 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त (लीड-1)
पंजाब सीमा उप महानिरीक्षक जागीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 125 करोड़ रुपये मूल्य की 25 किलोग्राम हेरोइन मंगलवार तड़के जब्त की।"
उन्होंने बताया, "हमारे जवानों ने सीमा के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी। जब वे उस जगह के करीब पहुंचे तो एक व्यक्ति यह झोला छोड़कर सीमा के उस पर भाग गया। हमारे अधिकारियों ने उसका पीछा किया लेकिन घने कोहरे और दृश्यता की कमी की वजह से वे उसे पकड़ नहीं सके।"
सिंह ने बताया, "हमारी जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए हम कई जगह छापे मार रहे हैं।" बीएसएफ को इलाके में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी कामयाबी मिली है।
इससे पहले सोमवार को बीएसएफ के जवानों को अमृतसर से छह किलोग्राम हेरोइन मिली थी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ रुपये थी। इस मामले में भी तस्कर अंधरे का लाभ उठाकर निकल भागने में कामयाब रहे।
इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को चार पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो किलोग्राम हेरोइन, एक नाइट विजन डिवाइस, हथियार और गोला बारूद जब्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications