टाटा कम्युनिकेशंस ने टाइको के साथ 6,700 किमी केबल प्रणाली तैयार की
टाटा कम्युनिकेशंस ने एक बयान में कहा है, "पूरी तरह से संचालित 6,700 किलोमीटर लंबी टीजीएन-आईए प्रणाली हांगकांग, सिंगापुर, टोक्यो, वियतनाम और फिलीपींस को जोड़ेगा। इससे पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में मार्गो की विविधता उपलब्ध होगी।"
टाटा कम्युनिकेशंस के उपाध्यक्ष (नेटवर्क रणनीति) सिमॉन कूपर ने कहा, "इस प्रणाली से अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टीविटी में आई मांग को पूरा किया जाएगा और एशिया प्रशांत क्षेत्र के विकास को जारी रखने में सहयोग मिलेगा।"
टाइको कम्युनिकेशंस के उपाध्यक्ष मिशेल रिगर ने कहा, "इससे न केवल दक्षिण पूर्व एशिया के लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं हासिल होंगी बल्कि वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने में भी सहयोग मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications