भारत-पाक सीमा से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद
गुरदासपुर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब से मंगलवार को 25 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।
पंजाब सीमा उपमहानिरीक्षक जागीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की 25 किलोग्राम हेरोइन मंगलवार तड़के जब्त की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications