झारखंड में नक्सलियों ने 6 ट्रक फूंके
रांची, 18 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को बॉक्साइट से भरे छह ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने जिले में बॉक्साइट भरे ट्रकों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। मंगलवार सुबह नक्सलियों ने गुमला जिले के विष्णुपुर ब्लॉक के निकट बॅक्साइट से भरे छह ट्रकों में आग लगा दी।
पुलिस का यह भी कहना है कि बॉक्साइट भरे ट्रकों के आवागमन पर नक्सली कंपनियों से पैसे वसूलते हैं और पैसे देने से इंकार करने पर वे ट्रक को आग के हवाले कर देते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य के 24 में से 18 जिले नक्सल प्रभावित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications