छात्रों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगाई
पुलिस के अनुसार दिल्ली से पटना आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही आरा से खुली कि आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन पर सवार छात्रों से टिकट मांगी, जिससे बेटिकट यात्रा कर रहे छात्र आक्रोषित हो गए। दूसरी ओर छात्रों ने आरपीएफ के जवानों पर दुर्व्यवहार एवं पिटायी करने का आरोप लगाया है।
आक्रोषित छात्रों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहटा रेलवे स्टेशन पर रोककर उत्पात मचाना प्रारंभ कर दिया। छात्रों ने दो वातानुकूलित डिब्बे में आग लगा दी और अन्य सभी बोगियों में तोड़फोड़ की।
इधर, घटनास्थल पर पहुंचे पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और पटना से पुलिस के जवानों को भी बुला लिया गया है। आरपीएफ के पुलिस उपाधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस घटना के बाद पटना जंक्शन पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा अतिरिक्त जवानों को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications