हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश झील के लिए हेलीकाप्टर सेवा आरंभ
शिमला, 18 अगस्त (आईएएनएस)। हर वर्ष हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने वाली हिमाचल प्रदेश की मणिमहेश झील के लिए अब हेलीकाप्टर सेवा आरंभ हो गई है। इससे उन लोगों को आसानी होगी जो 14 किलोमीटर की पहाड़ी चढ़ाई से बचना चाहते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त डी.एस.नेगी ने मंगलवार को आईएएनएस को फोन पर बताया कि चंबा जिले में 14 किलोमीटर की पहाड़ी चढ़ाई चढ़ने में असमर्थ श्रद्वालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा सोमवार को आरंभ की गई।
उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर सेवा आधार शिविर भरमौर से एक किलोमीटर पहले गौरीकुंड तक के लिए है।
गौरीकुंड पर कुहरा होने के कारण हेलीकाप्टर पहले दिन केवल दो चक्कर ही लगा सका। सामान्य दिनों में हेलीकाप्टर अधिक से अधिक 20 चक्कर लगा सकता है।
एक व्यक्ति का जाने और आने का किराया 8,600 रुपये है।
मणिमहेश झील के लिए यात्रा 6,000 फीट ऊंचाई पर स्थित हदसर से आरंभ होकर 13,500 फीट ऊंचाई पर स्थित झील पर समाप्त होती है।
इस मनोरम झील में डुबकी लगाने हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बर्फीले जल में स्नान करने के बाद वे कैलाश पर्वत की पूूजा करते हैं, जिसे भगवान शंकर का निवास माना जाता है।
इस वर्ष अभी तक 100,000 श्रद्धालु झील में डुबकी लगा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications