डोडा में आतंकी हमला, एसपीओ की मौत

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने मार्मत में गश्त लगा रहे पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद अशरफ नाम के एसपीओ की मौत हो गई।
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने संवाददाताओं को बताया आतंकवादियों को पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान छेड़ा गया है लेकिन बारिश और फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों से इसमें बाधा आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications