Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वाइन फ्लू से अबतक 28 मौतें

Swine Flu
नई दिल्ली/बेंगलुरू। देश में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को बंगलुरू में दो और महिलाएं स्वाइन फ्लू की शिकार हो गईं। इसके साथ ही शहर में फ्लू से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। वहीं देश में अब तक इस वायरस से 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में अब तक फ्लू से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से अकेले पुणे के 13 लोग शामिल हैं। इसके अलावा फ्लू का शिकार होकर दम तोड़ने वालों में बेंगलुरू (5), मुंबई (2), नासिक (1), अहमदाबाद (1), वड़ोदरा (2), चेन्नई (1), तिरुवनंतपुरम (1), बिलासपुर(1) और रायपुर (1) शामिल हैं।

152 नए मामले

वहीं रविवार को फ्लू से संक्रमित 152 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 97 महाराष्ट्र के हैं, जिसमें अकेले मुंबई के 60 मामले हैं। मुंबई में सामने आए 60 मामलों में 57 ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है।

रविवार को पुणे में 18 मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही तमिलनाडु (21), कर्नाटक (18), दिल्ली (11), केरल (3), असम (1) और शिमला (1) मामले की पुष्टि हुई। बेंगलुरू में सेंट जोंस अस्पताल में शिल्पा (26) की और बैप्टिस्ट अस्पताल में शमशाद बेगम (26) की शनिवार देर शाम मौत हो गई।

सेंट जोंस अस्पताल में शिल्पा का इलाज करने वाले चिकित्सक मबेल वासनिक ने कहा कि शिल्पा 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थी और उसे उसी दिन से टेमीफ्लू दवा दी जा रही थी। वासनिक ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले से शिल्पा को बुखार था। 11 अगस्त को हमने उसका नमूना जांच के लिए भेजा और 14 अगस्त को फ्लू की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को पांच दिन का कोर्स पूरा होने के बाद टेमीफ्लू की दवा देनी बंद कर दी गई थी क्योंकि पांच दिन के बाद यह दवा प्रभावी नहीं होती। 15 अगस्त की शाम को शिल्पा की मौत हो गई।

मौत के बाद आई रिपोर्ट

शमशाद बेगम को निमोनिया की शिकायत के बाद पांच दिन पूर्व बैपिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य मेडिकल स्टाफ अब्राहम चैंडी ने कहा, "बेगम को हृदय संबंधी समस्या भी थी, जिसकी पहले जांच नहीं हुई थी।"

उन्होंने कहा कि बेगम को 14 अगस्त को टेमीफ्लू की दवा देनी शुरू की गई थी। बेगम की फ्लू की जांच रिपोर्ट उसकी मौत होने के बाद मिली। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया कि रविवार को सामने आए 152 नए मामलों के साथ ही देश में फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1708 हो गई। इनमें से 694 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक 8658 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

देश के अन्य हिस्सो में पीड़ितों की संख्या बढ़ी

देश के अन्य हिस्सो में पीड़ितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। पुणे में पढ़ाई कर रही चंडीगढ़ की एक 20 वर्षीया छात्रा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

पश्चिम बंगाल में रविवार को सात लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई। एक मरीज की हालत गंभीर है। उत्तर प्रदेश में रविवार को स्वाइन फ्लू के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में फ्लू से पीड़ितों की संख्या 27 हो गई है। पूर्वोत्तर में मेघालय और मिजोरम में स्वाइन फ्लू के छह नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में मरीजों की संख्या नौ हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+