रुसी विमान टकराए, पायलट की मौत

Sukhoi Jet
मास्को। रूस के झुकोवस्की शहर में हवा में करतब दिखाने के दौरान दो भारी सुखोई लड़ाकू विमानों एसयू-27 की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को होने जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय एयरो स्पेस शो से पहले हुआ।

रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मृत पायलट की पहचान आईगोर तकाचेंको के रूप में हुई है। वह एयरोबैटिक दल, रुस्किये वित्याजी का कमांडर था। रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने मृत पायलट के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

एयरोबैटिक दल के दोनों विमान दक्षिणी मास्को स्थित रमनस्कोये हवाई अड्डे के ऊपर आसमान में उस समय टकरा गए, जब वे एमएकेएस 2009 एयर शो के लिए अभ्यास कर रहे थे। यह शो मंगलवार से शुरू होना है।

एक अधिकारी ने कहा कि उड़ान की गड़बड़ी के कारण यह दुर्घटना घटी होगी। पुलिस ने कहा है कि जिंदा बचे दो पायलटों में से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी रीढ़ में चोट आ गई है। तीसरे पायलट की स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि विमानों के टकराने के कारण पांच नागरिक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच रक्षा मंत्रालय और वायुसेना के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। एयर शो के आयोजकों की ओर से कहा गया है कि दुर्घटना के कारण 18 अगस्त से प्रस्तावित एमएकेएस-2009 एयर शो टाला नहीं जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+