एमपी: स्कूल बस खाई में गिरी, 4 मरे

पिकनिक पर जा रहे थे बच्चे
धार के पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि सरदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रविवार की सुबह मांडव घूमने जा रहे थे। बस में लगभग 55 छात्र तथा शिक्षक सवार थे। जैसे ही बस नालछा थाने में स्थित सुलीबर्डी घाटी पर पहुंची उसका संतुलन गड़बड़ाया और वह पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा समाई।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो छात्र गौरव शर्मा व आयुशि और दो शिक्षक राजेंद्र शर्मा तथा सुनीता सिंह की मौत हो गई, जबकि 50 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख तथा गंभीर घायलों को 25-25 हजार और साधारण घायलों को 10-10 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications