राजनाथ को वसुंधरा के इस्तीफे का भरोसा

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव और पिछले वर्ष हुए राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार मानते हुए राजनाथ सिंह ने बुधवार की रात वसुंधरा से पद छोड़ने के लिए कहा था।
वसुंधरा का इस्तीफे से इंकार
इस पर वसुंधरा ने पद से इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में पार्टी की हार के लिए वह अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। राजधानी में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि वसुंधरा द्वारा रविवार को दिया गया बयान काफी सकारात्मक है और उन्हें विश्वास है कि पार्टी के सुझाव का उनके (वसुंधरा) द्वारा पालन किया जाएगा।
संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने वसुंधरा से विधानसभा में विपक्ष की नेता पद छोड़ने को कहा था। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों के पालन के लिए वसुंधरा के सामने कोई समय सीमा नहीं रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications