हमले की फिराक में पाक आतंकी: पीएम

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत के पास इस बात की पुख्‍ता जानकारी है कि पाकिस्‍तान के आतंकवादी संगठन भारत पर फिर से हमला करने की फिराक में बैठे हैं। बॉर्डर पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी है। इन सबसे निपटने के लिए भारत अपनी जमीनी व समुद्री सीमाओं पर सतर्क है।

मनमोहन सिंह ने यह बात सोमवार को दिल्‍ली में आयोजित मुख्‍यमंत्रियों के एक सम्‍मेलन में कही। राज्‍यों की आतंरिक सुरक्षा और सूखे की समस्या पर आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए तटीय सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।

देश अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात में धीरे-धीरे सुधर रहे हैं, लेकिन शोपिय़ां, बारामुला जैसे मामलों से देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है, लिहाजा इन्‍हें बिल्कुल बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मनमोहन सिंह ने सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से एनएसजी की सहायता के लिए स्‍टेट इंटरवेंशन टीम तैयार करने की बात कही।

इस मौके पर गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि देश अब भी सुरक्षित नहीं है। अब भी आतंकवादी हमलों का खतरा देश पर मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के कारण ही देश में 26/11 के बाद कोई हमला नहीं हुआ। इसके अलावा नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों पर चिदंबरम ने मुख्‍यमंत्रियों से अलग वार्ता करने की बात गृहमंत्री ने कही। इस मौके पर सुरक्षा के अलावा महंगाई और सूखे पर भी चर्चा होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+