'देश में मुसलमानों के साथ भेदभाव'

Jaswant Singh
नई दिल्ली। अपनी किताब 'जिन्ना-इंडिया, पार्टिशन, इंडिपेंडेंस" में देश के विभाजन के लिए जवाहर लाल नेहरु को जिम्मेदार ठहराने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने कहा है कि भारत में मुसलमानों के साथ एलियंस जैसा सुलूक होता है।

एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में जसवंत सिंह ने कहा है कि "भारतीय मुसलमानों ने विभाजन की बड़ी कीमत चुकाई है। इसके बावजूद देश में उनके साथ भेदभाव किया जाता है। हालांकि, उनकी वफादारी दूसरे किसी भी भारतीय से कम नहीं है"।

गौरतलब है कि विभाजन पर आधारित अपनी पुस्तक में जसवंत सिंह ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को एक महान भारतीय नेता बताते हुए कहा है कि देश का बंटवारा उनके कारण नहीं, बल्कि नेहरू की केंद्रीयकृत नीतियों की वजह से हुआ।

जिन्ना को समझने में गलती

जसवंत का यह भी कहना है कि भारत ने जिन्ना को समझने में गलती की और उन्हें विलेन बनाकर पेश किया। जसवंत सिंह ने कहा है कि जिन्ना के संघीय ढांचे की सोच पर महात्मा गांधी ने भी अपना समर्थन किया था।

जसवंत के अनुसार, 'अगर बंटवारे के बारे में अंतिम फैसला महात्मा गांधी, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी या मौलाना अबुल कलाम आजाद को लेना होता तो देश को तोड़ने की नौबत ही नहीं आती।" जसवंत की किताब 'जिन्ना-इंडिया, पार्टिशन, इंडिपेंडेंस" का सोमवार को विमोचन होगा।

पार्टी का दस्तावेज नहीं

सिंह ने यह भी साफ कर दिया है कि यह किताब उन्होंने भाजपा सांसद की तरह नहीं बल्कि एक आम भारतीय की नजर से लिखी है इसलिए इसे पार्टी का दस्तावेज न समझा जाए। इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी भी जिन्ना को सेकुलर बताकर पार्टीजनों के निशाने पर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+