पाकः प्रतिबंधित गुट के नेता की हत्या

'जियो न्यूज' ने खबर दी है कि प्रतिबंधित संगठन सिपाह-ए- सहाबा के प्रमुख सिंध सूबे के दोस्त मुहम्मद अबरो से घर लौट रहे थे तभी उन पर हमला हो गया। इस हमले में अली शेर और उनके साथी की मौके पर ही मौत हो गई।
जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। रपटों के अनुसार इस हमले में छह लोग घायल हो गए। घायलों को खरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications