माया ने पीएम से मांगे 2000 करोड़

Mayawati
नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती ने सोमावर को राजधानी में आयोहित मुख्‍यमंत्रियों के सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। मुलाकात में उन्‍होंने प्रधानमंत्री से राज्‍य में बिजली संकट को दूर करने के लिए 2000 करोड़ रुपए की डिमांड रखी।

मायावती ने मनमोहन सिंह से कहा कि राज्‍य सरकार इस समय 8 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद रही है, जिसके बाद भी बिजली की पूर्ति नहीं हो पा रही है। राज्‍य के 58 सूखाग्रस्‍त जिलों में बिजली की आपूर्ति करने के लिए 2000 करोड़ रुपए की जरूरत है। इसमें बुंदेलखंड भी शामिल है। असल में उत्‍तर प्रदेश को बिजली खरीदने के लिए यह धनराशि चाहिए।

केंद्र का सकारात्‍मक रुख

इस दौरान मायावती को केंद्र से अच्‍छे संकेत मिले। प्रधानमंत्री ने सकारात्‍मक रुख दिखाते हुए कहा कि जल्‍द ही उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया 7789 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी जा सकती है। यह परियोजना राज्‍य सरकार ने कृषि मंत्रालय को भेजी थी, जिसमें कई अल्‍पकालिक व दीर्घकालिक योजनाएं शामिल हैं।

खबर है कि मायावती को सूखाग्रस्‍त जिलों में बिजली की समस्‍या हल करने के लिए भी केंद्र से सकारात्‍मक संकेत मिले हैं। इसके तहत केंद्र की ओर से उत्‍तर प्रदेश को 3866 करोड़ रुपए दिए जाने हैं, जिससे सूखाग्रस्‍त जिलों में पर्याप्‍त बिजली व सिंचाई की व्‍यवस्‍था को सुनिश्चित किया जा सके।

हमलों से निपटने के लिए एसओपी

मायावती ने कहा कि संचार नेटवर्क स्‍थापित करने के लिए केंद्र ने उत्‍तर प्रदेश को सिर्फ 15.5 करोड़ रुपए की धनराशि मुहैया करायी, जबकि राज्‍य ने 84 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। इसके अलावा मायावती ने प्रधानमंत्री से कहा कि मुंबई हमलों के जैसे हमलों से निपटने के लिए उत्‍तर प्रदेश स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+