झारखंडः जेल में 400 बम बरामद

पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र सिंह और उपमंडल अधिकारी रोबिन टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब 3.30 बजे एक पुलिस टीम ने जेल में छापा मारा। जेल से पुलिस ने 30 मोबाइल फोन, 26 चार्जर, 400 देशी बम और 7800 रुपये बरामद किए।
सत्येंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "ऐसा लगता है कि अपराधियों की योजना जेल से फरार होने की थी।" इस जेल में कई कुख्यात अपराधी और करीब आधा दर्जन नक्सली कैद हैं।
गढ़वा के उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय दल का गठन किया है जो जेल में विस्फोटक पहुंचने की घटना की जांच करेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गढ़वा जेल में 494 कैदी हैं, जबकि उसकी क्षमता केवल 98 कैदियों की है। जेल की सुरक्षा के लिए केवल आठ सिपाही तैनात हैं जबकि कुल 39 पद सृजित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications