दिल्लीः हड़ताल पर गए ऑटो चालक

ऑटो चालकों का कहना है परिवहन विभाग की मनमानी ने उनकी दुश्वारियां बढ़ा दी हैं जिससे उन्हें अपना काम करने में मुश्किल हो रही है। चालकों की मांग है कि उनसे जुर्माने की पुरानी राशि ली जाए और चालक की गलती पर चालान कर गाड़ी को छोड़ा जाए।
एनओसी लेने के लिए पुराने प्रदूषण प्रमाणपत्र की अनिवार्यता खत्म की जाए। साथ ही हेल्पलाइन के फाइन को नब्बे रुपयों से बढ़ाकर किए गए साढ़े चार हजार रुपए को वापस लिया जाए। नए बैज जारी किए जाने तक चालान पर पाबंदी लगाने की मांग भी की गई है।
इस दौरान सोमवार को हड़ताल में शामिल न होने वाले कई ऑटो चालकों को जबरदस्ती रोका गया और उनके ऑटो में तोड़फोड़ भी की गई। इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री से ऑटो चालकों की एक बैठक भी हुई जो कि बेनतीजा रही। हड़ताल के कारण दिल्ली के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications