भारतीय चिकित्सक पर हमला करने वाले ने गुनाह कबूला
आस्ट्रेलियन मेडिकल काउंसिल (एएमए) के प्रमुख रह चुके मुकेश पर पिछले वर्ष 27 सितंबर को एक अपराधी गुट ने हमला किया था। हमलावरों ने उनके सिर पर बेसबॉल के बल्ले से मारा था। उसके बाद उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा हो गया और वह कोमा में चले गए थे। बाद में उनका ऑपरेशन किया गया था।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार 20 वर्षीय एल्फर एजोपार्डी ने सोमवार को मेलबर्न और उसके आसपास के इलाकों में लूटपाट और हमला करने के 41 मामलों में गुनाह कबूल लिया।
मेलबर्न की अदालत में एक वकील ने कहा कि एल्फर के खिलाफ चल रहे 42 मामले वापस लिए जा सकते हैं। न्यायाधीश एमेंडा चैम्बर्स ने एल्फर को हिरासत में रखने और नवंबर में अदालत में पेश करने का आदेश दिया।
इससे पहले मुकेश पर हमले के मामले में मिशेल बेल्टिज नाम के अपराधी ने गुनाह कबूला था। एल्फर के साथ बेल्टिज की भी नवंबर में अदालत में पेशी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications