मलेशियाई कांग्रेस की युवा व महिला शाखा के अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित
समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट टाइम्स' ने सोमवार को कहा कि एमआईसी की युवा शाखा के संयोजक टी.मोहन ने भारी बहुमत से विजय हासिल की। वहीं महिला शाखा की प्रमुख पी.कोमल देवी कृष्णमूर्ति ने अपने विपक्षी को मात्र 26 वोटों से पराजित किया।
एमआईसी की युवा शाखा के नए अध्यक्ष को 321 वोट मिले जबकि उनके विपक्षी एस.पी.मुथुवेलु को 148 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि मुथुवेलु एमआईसी अध्यक्ष एस.सामी वेलु के भतीजे हैं।
महिला शाखा की कोमल को 238 और विपक्षी उम्मीदवार एस.थंगेश्वरी को 212 मत मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications