रूस में विस्फोट, 11 मरे, 25 घायल
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट शहर के पुलिस मुख्यालय के समीप हुआ। यह विस्फोट संभवत: किसी आत्मघाती हमलावर ने कार बम से अंजाम दिया।
एक जांचकर्ता ने एजेंसी को बताया, "करीब 9.08 बजे पीले रंग के एक वाहन ने इमारत के समीप बने नाके को टक्कर मार दी। उसके कुछ देर बाद शक्तिशाली धमाका हो गया।"
पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "इमारत और आसपास खड़ी कारों में आग भड़क उठी।"
रूस के मुख्य रूप से मुस्लिम उत्तरी काकेशस क्षेत्रों में हाल के अर्से में हिंसा में इजाफा हुआ है। पिछले बुधवार को इंगुशेतिया के निर्माण मंत्री की उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनसे पहले सर्वोच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की हत्या कर दी गई थी और जून में गणराज्य के राष्ट्रपति यूनुस बेक येवकुरोव पर जानलेवा हमला हुआ था।
रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि काकेशस में बढ़ी हुई आतंकवादी गतिविधियां क्षेत्र को अस्थिर करने का प्रयास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications