मुस्लिम विद्वानों ने किया भारत का समर्थन
ये विद्वान ताज होटल में आयोजित एक संगोष्ठी 'यूनिटी, लव एंड टालरेंस' में हिस्सा ले रहे थे।
लिबीयाई नेता कर्नल मुअम्मार गद्दाफी के सलाहकार मोहम्मद शाहुमी ने कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "दुनिया ने विभिन्न स्थानों पर आतंकवाद के विभिन्न रूपों को देखा है। आतंकवाद के साथ बहुत सख्त तरीके से निपटने की जरूरत है।"
इस कार्यक्रम में कई देशों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सहयोग कल्चरल सोसाइटी और फातमी इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन ने किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications