पेड़ से टकराने के बाद कार में आग, दो लोगों की मौत
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खरगौन से खंडवा की ओर जा रही मारुति कार भीकनगांव थाना क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार में दो लोग सवार थे जो दरवाजा बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications