तापीय संयंत्र दुर्घटना में 2 चीनी नागरिक सहित 5 मरे
पुलिस के अनुसार तीन श्रमिकों (दो पंजाब और एक पश्चिम बंगाल) और दो चीनी सुपरवाइजरों की उस समय घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जब हिसार के राजीव गांधी तापीय विद्युत संयंत्र में मशीन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण लोहे की एक भारी प्लेट उनके ऊपर आकर गिरी।
मृत चीनी नागरिकों की पहचान लिगौगाहुल (35) और जैग जेंजुइंग (36) के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने रविवार को यहां कहा, "तापीय विद्युत संयंत्र में हुई दुर्घटना में दो चीनी नागरिकों सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं।"
सिंह ने कहा, "पुलिस ने इस परियोजना के निष्पादन की जिम्मेदारी निभा रही एक चीनी कंपनी, नार्थ-वेस्ट पॉवर कंस्ट्रक्शन ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में चीनी दूतावास के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है और हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications