हरियाणा में विद्युत सुधार के लिए 33 करोड़ डॉलर देगा विश्व बैंक
इस परियोजना का उद्देश्य हरियाणा में पारेषण तथा वितरण व्यवस्था को मजबूत कर हरियाणा में विद्युत आपूर्ति की में सुधार लाना है।
इस परियोजना के तहत पारेषण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, शहरी वितरण व्यवस्था मजबूत की जाएगी और पारेषण तथा वितरण कंपनियों की क्षमता का विकास किया जाएगा और उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस परियोजना को राज्य की दो कंपनियों, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड तथा दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जरिए क्रियान्वित किया जाएगा।
समझौते पर विश्व बैंक की ओर से रॉबर्ट जघा (कंट्री डायरेक्टर, इंडिया) तथा भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनूप क़े पुजारी ने हस्ताक्षर किए। इसके अलावा इस समझौते पर हरियाणा सरकार में विशेष सचिव (विद्युत) ज्योति अरोड़ा, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के निदेशक (परियोजना) एस़ क़े मिभाल तथा दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सचिव आऱ क़े खुदिया ने भी हस्ताक्षर किए। परियोजना के 31 दिसंबर, 2014 तक पूरी होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications