सूखे से निपटने के लिए हरियाणा में नई झीलें
राज्य सरकार के प्रवक्ता बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया, "राज्य में सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए बड़ी झीलों और जलाशयों का निर्माण होगा। राज्य में लगभग 20,000 एकड़ भमि की सिंचाई इन झीलों के माध्यम से करने का लक्ष्य रखा गया है। हर झील के जरिए दो से तीन एकड़ भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। सरकार राज्य में सिंचाई की समुचित व्यवस्था कर रही है।"
उन्होंने कहा, "इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में नहरों और जल वितरण के अन्य स्रोतों का जाल बिछाया जा रहा है।"
हाल के वर्षो में हरियाणा को जबरदस्त सूखे का सामना करना पड़ा है। सूखा राहत के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से 3,168.75 करोड़ रुपये की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications