समलैंगिकता पर सरकार को नोटिस
प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन और न्यायमूर्ति पी.सथशिवम की एक खंडपीठ ने क्रिश्चियन एपोस्टोलिक चर्चेज एलायंस और योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्य एस.के.तिजारावाला की ओर से दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार को एक नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।
खंडपीठ ने याचियों की उस अपील को ठुकरा दी, जिसमें मांग की गई थी कि मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने तक उच्च न्यायालय के फैसले को स्थगित कर दिया जाए।
खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख सुनिश्चित कर दी। खंडपीठ ने सरकार से इस तारीख तक अपना जवाब जमा कराने को कहा है।
सर्वोच्च न्यायालय ने इसके पहले 20 जुलाई को भी उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications