कनाडा में स्वाइन फ्लू से 66 मौतों के बावजूद दहशत नहीं

टोरंटो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा में स्वाइन फ्लू से 66 लोगों की मौत हो जाने के बावजूद यहां के लोगों में वैसी दहशत का नामोनिशां नहीं है जैसी भारत में देखी जा रही है।

कोई भी व्यक्ति मास्क पहनकर लोगों को फ्लू के बारे में जागरूक करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरा। मेक्सिको से लौटने वालों की स्वास्थ्य जांच शुरू कराने और स्वास्थ्यकर्मियों तथा आम जनता के लिए दिशानिर्देश जारी करने के बाद कनाडा के लोग बिना किसी ताम-झाम के स्वाइन फ्लू से निपटने के प्रयासों में जुट गए। यहां के लोग इसे सामान्य रूप में ले रहे हैं। यहां सामान्य फ्लू से हर साल 4,000 से ज्यादा मौते हो जाती हैं।

कनाडा में स्वाइन फ्लू गत अप्रैल में मेक्सिको से लौटे एक कामगार की वजह से फैला। तभी से सरकार इस स्थिति को लेकर सचेत है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री स्कॉटवेल डे और कृषि मंत्री गैरी रिट्ज ने बीमारी फैलते ही यह भरोसा जताया कि सरकार कनाडा और दुनिया भर में लोगों को सेहतमंद रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास कर रही है।

यहां फ्लू से सबसे ज्यादा मौते मई और जुलाई के बीच ओंटेरियो और क्यूबेक प्रांतों में हुई। दोनों स्थानों पर 21-21 मौते हुईं। स्वास्थ्य मंत्री लियोना अग्लुक्काक का कहना है कि इस वायरस के मजबूत होने का कोई प्रमाण नहीं है।

पिछले सप्ताह यहां शीतकालीन फ्लू सीजन की 5.04 करोड़ खुराक उपलब्ध थीं। कनाडा की मेडिकल एसोसिएशन प्रमुख ऐन डोएग ने इस बीमारी के फिर सिर उठाने की आशंका जाहिर की है।

जाहिर तौर पर कनाडा ने 2003 में फैली सार्स बीमारी से सबक सीखा है जब टोरंटो क्षेत्र में उस रोग से 44 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+