नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी
प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नक्सली रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार सिंह समेत जिले में तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों की हत्या कर देंगे।
नक्सलियों ने रविवार को रायगढ़ में मीडिया को चार पृष्ठों की विज्ञप्ति थी। यह विज्ञप्ति कथित तौर पर वंशधर मंडल के कथित नक्सली कमांडर डोना केसबा रॉव ऊर्फ आजाद नाम के व्यक्ति ने भेजी थी।
इस संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस से कहा, "27 से अधिक नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद वे निराशा में ऐसी बात कर रहे हैं। गत दो महीने में हमने एक नक्सली कमांडर सहित 27 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। "
पांडा ने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को ऐसी धमकियां मिलती रहती है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications