संवेदनशील इलाकों में परियोजनाओं को सरकार खुद प्रायोजित करेगी : कृष्णा
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में एक परियोजना हेतु वित्तीय सहायता को लेकर एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) में चीन के साथ हुए विवाद के बाद सरकार ने निर्णय लिया है कि संवेदनशील इलाकों में परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से संपर्क नहीं किया जाएगा।
भारत-अफ्रीका संबंधों पर एक वेबसाइट की लांचिग के लिए आयोजित एक समारोह के मौके पर कृष्णा ने संवाददाताओं को बताया, "भारत सरकार द्वारा यह सोच समझ कर फैसला किया गया है कि संवेदनशील इलाकों में सभी परियोजनाओं को घरेलू संसाधनों से कोष उपलब्ध कराया जाएगा।"
कृष्णा ने कहा कि अब इन परियोजनाओं के लिए कोष हेतु बहुस्तरीय एजेंसियों के आगे हाथ नहीं फैलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications