पाकिस्तान ने मनमोहन के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
सूचना राज्यमंत्री सुमसाम अली बुखारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं समझता हूं कि डा. मनमोहन सिंह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। बेहतर होता कि वह ऐसा बयान नहीं देते। मनमोहन सिंह की पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात के बाद दोनों देशों के संबंध बेहतरी की ओर जा रहे थे।"
उन्होंने कहा, "बतौर पाकिस्तानी, हम किसी भी देश में समस्या पैदा करना नहीं चाहते। हम खुद ही आतंकवाद के शिकार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications