सूखे से घबराने की आवश्यकता नहीं : प्रधानमंत्री
आंतरिक सुरक्षा पर बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान सूखे से देश भर में उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए आयोजित एक विशेष सत्र में सिंह ने कहा, "हमने पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है। हम इससे बेहतर तरीके से निपटने में सफल होंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "सामूहिक रूप से काम करके इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। देश का आत्मविश्वास बढ़ाना होगा।"
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस अवसर पर कहा कि मंत्रियों का एक समूह निरंतर इस मुद्दे पर बैठकें करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications